Sunday, October 8, 2017

यह कैसा राजा है

यह कैसा राजा है


यह कैसा राजा है
राजा है या चारण है
खुद ही खुद के कसीदे गा रहा है|

फ्रांस की रानी ने कहा था
रोटी नहीं तो केक खाओ
भारत में राजा भूखे को
हवाई यात्रा करा रहा है|

इसका विकास अजब है
इसका चश्मा गजब है
दिवाली से 15 दिन पहले
दिवाली मना रहा है|

यह राजा है या ब्रम्ह राक्षस
इसके हाथ इसकी पीठ तक पहुँचते हैं
जब मची है देश में हाय-हाय
अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है|

120 करोड़ लोगों में से
कुछ की हत्याओं से  
राजा नहीं होता व्यथित
बस खुद के कसीदे गा रहा है|

यह कैसा राजा है
राजा है या चारण है
खुद ही खुद के कसीदे गा रहा है|

अरुण कान्त शुक्ला, 8/10/2017 


  




No comments:

Post a Comment